Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल भावना और एकता को बढ़ावा देंगे राष्ट्रीय खेल : PM Modi

October 26, 2023

खेल भावना और एकता को बढ़ावा देंगे राष्ट्रीय खेल : PM Modi

पणजीः गोवा में बृहस्पतिवार की शाम 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भर से खिलाड़ियों को एक साथ लाने वाले इन खेलों से खेल भावना और एकता बढ़ेगी। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन पहली बार गोवा में हो रहा है । प्रधानमंत्री मोदी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शाम को 6 . 30 पर इनका उद्घाटन करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ आज शाम को मैं गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करूंगा । इन खेलों से देश भर के खिलाड़ी एक साथ आयेंगे जिससे खेल भावना और एकता बढ़ेंगी। मुझे विश्वास है कि इन खेलों में प्रतिभा, परिश्रम और खेलों के लिये प्रेम का जश्न मनाया जायेगा ।’ इस मौके पर केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें