Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mamaearth के IPO का इंतजार खत्म, 6 साल में मिला इतना रिटर्न कि यह लोग हो गए मालामाल

November 1, 2023

Mamaearth के IPO का इंतजार खत्म, 6 साल में मिला इतना रिटर्न कि यह लोग हो गए मालामाल

 

नई दिल्ली: आजकल मार्केट में बहुत से पॉपुलर ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बेचे जा रहें है।ऐसे में एक ब्रांड मामाअर्थ बहुत ही चर्चा में है। जिसकी पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर का 1,701 करोड़ रुपये आईपीओ मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। इसकी अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की संभावना है। इस आईपीओ से दो निवेशकों को 9,993% का रिटर्न मिलने जा रहा है।

स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल और रोहित कुमार बंसल ने अगस्त 2017 में 3.21 रुपये के भाव इस कंपनी के शेयर खरीदे थे। 324 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से उन्हें 9,993% रिटर्न मिल रहा है। यानी जिन शेयरों को उन्होंने 38 लाख रुपये में खरीदा था उनके लिए उन्हें 38.27 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं। कंपनी के प्रमोटर वरुण अलघ और गजल अलघ, ऋषभ हर्ष मरीवाला और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस इश्यू के जरिए कंपनी के शेयरों को बेच रही हैं।

शिल्पा शेट्टी 13.9 लाख शेयर बेच रही हैं। उन्होंने 2018 में 41.86 रुपये के भाव पर शेयर खरीद थे। यानी उन्हें 674 परसेंट प्रॉफिट हुआ है। आपको बता दें कि, इस समय देश के 500 से ज्यादा शहरों में इस कंपनी के प्रॉडक्ट्स पहुंच रहे हैं। कंपनी का सालाना रेवेन्यू करीब 1,000 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। कंपनी में वरुण और गजल की 37.41% हिस्सेदारी है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: Elon Musk को बड़ा झटका, X के चक्कर में डूबा दिए इतने अरब डॉलर

कब होगी लिस्टिंग: इस आईपीओ पर दो नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है और इसकी लिस्टिंग 10 नवंबर को होने की उम्मीद है। इसमें 365 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रमोटर्स, इन्वेस्टर्स और अन्य शेयरधारक 4.12 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री कर रहे हैं। आईपीओ का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। 15% हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए है। कम से कम 46 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है।

इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में वरुण अलघ और उनकी पत्नी गजल अलघ ने की थी। साल 2022 में यह यूनिकॉर्न बन गई थी। यानी इसकी वैल्यू एक अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। कंपनी को-फाउंडर वरुण अलघ ने बताया शुरुआती दौर में कंपनी को मुंबई में सिर्फ 25 बेबी किट का ऑर्डर मिला था। इससे कंपनी काफी उत्साहित हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें