Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Elon Musk के X प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेंगी ऐसी सुविधाएँ , बाकी ऐप्स की हो जाएगी छुट्टी

November 1, 2023

Elon Musk के X प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेंगी ऐसी सुविधाएँ , बाकी ऐप्स की हो जाएगी छुट्टी

 

नई दिल्ली: इलॉन मस्क एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर कई तरह के बदलाव करते रहतें है। ऐसे में इलॉन मस्क एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर एक ही ऐप में डेटिंग, फूड ऑर्डर, वीडियो और ऑडियो कॉलिंग जैसी सुविधाओं को पेश करने की योजना बना रहे हैं। भारत में ऐक्स की सफलता के बारे में संदेह है, क्योंकि यहां पर उनकी सेटेलाइट सर्विस अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इसके अलावा भारत में कम लोग प्रीमियम सर्विस का उपयोग करते हैं।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: Mamaearth के IPO का इंतजार खत्म, 6 साल में मिला इतना रिटर्न कि यह लोग हो गए मालामाल

ऑल सॉल्यूशन इन वन ऐप:
बता दें कि भारत दुनिया का टेक फ्रेंडली देश है। साथ ही एक बड़ा मार्केट है, लेकिन हकीकत यह भी है कि भारत एक विविधताओं वाला देश है। भारत जैसे देश में एक सीमित वर्ग एक्स जैसी प्रीमियम सर्विस ले सकता है। ऐसे में एक्स प्लेटफॉर्म का ऑल सॉल्यूशन इन वन ऐप प्लान ज्यादा सफल नहीं होगा, क्योंकि भारत में पेड एक्स यूजर्स की संख्या काफी कम है। वही एक्स अलग-अलग प्रीमियम सर्विस के लिए अलग चार्ज वसूल सकता है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: खुशखबरी: करवा चौथ पर सस्ता हुआ सोना…जानिए इसके नए दाम

क्या भारत में मिलेगी सफलता:
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लॉन्ग फॉर्म वीडियो, वीडियो कॉलिंग, वॉइस कॉलिंग, पेमेंट, जॉब सर्च को जल्द जोड़ने जा रहा है।एलन मस्क को कारोबारी लिहाज से काफी सफल माना जाता है, लेकिन अगर भारत की बात करें, तो एलन मस्क को भारत से ज्यादा सफलता नहीं मिली है। क्योंकि अभी तक उनकी सैटेलाइट सर्विस स्टारलिंक को मंजूरी नहीं मिली है। वही टेस्ला कार की बिक्री को मंजूरी देने का प्रोजेक्ट अभी पेंडिंग है ।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें