Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भांजी अलीजेह को सलमान खान ने दी सलाह, कही ये बड़ी बात

November 2, 2023

भांजी अलीजेह को सलमान खान ने दी सलाह, कही ये बड़ी बात

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को कहा कि उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री जैसे नये अभिनेताओं को आत्मसंतुष्ट होने से बचना चाहिए तभी जाकर वे फिल्म जगत में लंबे समय तक टिक सकते हैं। अलीजेह, फिल्म र्फे के साथ फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं।अलीजेह, सलमान की बहन निर्माता-फैशन डिजाइनर अलविरा खान अग्निहोत्री और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।र्फे के ट्रेलर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सलमान ने कहा कि उन्होंने और उनके साथी कलाकार जैसे शाहरुख खान, आमिर खान और अजय देवगन इसलिए बॉलीवुड में अभी तक बने हुए हैं, क्योंकि वे अपने लक्षय़ से नहीं भटके।

उन्होंने कहा, ‘‘सलमान खान (मुझे) को मैंने प्यार किया में लॉन्च किया गया था, जो उस वक्त नया-नया आया था। कयामत से कयामत तक में आमिर खान थे, दीवाना में शाहरुख खान, फूल और कांटे में अजय देवगन और खिलाड़ी में अक्षय कुमार। इसलिए हर कोई इसी तरीके से आया है। सतावन-वर्षीय अभिनेता ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘अगर फिल्म अच्छी कमाई करती है और अगर अलीजेह आत्मसंतुष्ट हो जाती है तो फिर खेल खत्म। अगर फिल्म ठीक-ठाक चलती है और वह 10 गुना ज्यादा मेहनत करती है तो वह और निखर कर आएगी। आप सभी आत्मसंतुष्ट मत हों बस काम करते रहो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप खुश हैं या दुखी या फिर आपका पार्टनर आपको छोड़कर चला गया है या फिर कुछ भी आपके साथ हुआ है, सबको एकतरफ रखिए।

बस अपने काम पर ध्यान लगाइए और अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए।का निर्देशन जमात्र के लिए र्चिचत सौमेंद्र पाधी ने किया है। यह थ्रिलर फिल्म नियति नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मशहूर स्कूल में धोखाधड़ी रैकेट में फंस जाती है। फिल्म में नियति का किरदार निभा रही अलीजेह छात्रवृत्ति पाने वाली एक युवा छात्र है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें