Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

France में Ciaran तूफान से दो लोगों की मौत, लाखों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित

November 3, 2023

France में Ciaran तूफान से दो लोगों की मौत, लाखों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित

पेरिस: फ्रांस में तूफान सियारन के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए तथा लाखों घर अंधेरे में डूब गए। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने यह जानकारी दी। श्री डमैंनिन ने कहा कि फ्रांस में आए विनाशकारी तूफान के कारण पहली मौत एक ट्रक ड्राइवर की हुई थी। दूसरा पीड़ित एक व्यक्ति था जो ले हावरे में अपनी बालकनी से गिर गया था। देश के गुरुवार को अटलांटिक तटीय इलाकों मं 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और 12 लाख से अधिक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।

फ्रांसीसी दूरसंचार मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि तूफान ने फ्रांस में मोबाइल संचार नेटवर्क को भी बुरी तरह से बाधित कर दिया, जिससे सैकड़ों सिग्नल टावर और कम से कम दस लाख मोबाइल ग्राहक प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि तेज़ आँधी ने कई बुनियादी ढाँचों को नुकसान पहुँचा है, विशेषकर ब्रिटनी और नॉर्मंडी के क्षेत्रों में सहित हज़ारों घरों में ब्लैकआउट हो गया। फ्रांसीसी बिजली आपूर्तिकर्ता एनेडिस ने पुष्टि की कि शाम छह बजे तक 684,000 से अधिक घर अभी भी बिजली आपूर्ति फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

विनाशकारी तूफान के कारण रेलवे सेवा भी बाधित हुई और परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने नागरिकों से गुरुवार और शुक्रवार को बहुत जरुरी होने पर ही ट्रेन यात्रा करने का आह्वान किया। फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे कंपनी एसएनसीएफ ने कहा कि पेड़ों और शाखाओं के गिरने से रेल पटरियां अवरुद्ध होने की कई घटनाएं सामने आयी हैं। गौरतलब है कि फ़्रांस में बुधवार शाम तूफ़ान सियारन की शुरुआत हुई थी। कल पश्चिमी क्षेत्रों में लगभग 180 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं और आँधी आयी थी। देश में आज भी तेज हवाओं, बाढ़, तूफान और बाढ़ को लेकर कई क्षेत्र अभी भी हाई अलर्ट पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें