Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

 Share Market Open: Sensex,Nifty के अंकों में उछाल से इन कंपनियों को हुआ लाभ 

November 3, 2023

 Share Market Open: Sensex,Nifty के अंकों में उछाल से इन कंपनियों को हुआ लाभ 

मुंबई: वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 414.06 अंक उछलकर 64,494.96 पर पहुंच गया। निफ्टी 125.5 अंक चढक़र 19,258.75 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर ने दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की।

टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर भी लाभ में रहे। टाटा स्टील, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,261.19 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें