Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा वासियों का दबदबा कायम, जाने कितने गोल्ड किए अपने नाम ?

November 3, 2023

37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा वासियों का दबदबा कायम, जाने कितने गोल्ड किए अपने नाम ?

चंडीगढ़: गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुश्ती में जहां 3 गोल्ड मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते वहीं साइकिलिंग ट्रैक इवेंट के पहले दिन 1 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। कुश्ती के मुकाबलों के 62 किलो भार वर्ग में मनीषा ने, 76 किलो भार वर्ग में रितिका हुड्डा और 130 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवेश ने गोल्ड मेडल जीता जबकि 67 किलो भार वर्ग में अनिल ने, 57 किलोग्राम भार वर्ग में उदित ने, 97 किलोग्राम के भार वर्ग में विक्की और प्रवीण चाहर ने प्रदेश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

ताइक्वांडो के मुकाबले में सोनम रावल ने अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश को गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि अमन ने अंडर 68 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। गीता, रितु व प्रिया ने भी प्रदेश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाए। साइकिलिंग ट्रैक इवेंट के पहले दिन हुए मुकाबले में मीनाक्षी ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। अनिल ने सिल्वर और मनजीत ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं, हरियाणा की पुरुष वर्ग की टेनिस टीम ने पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

प्रदेश की गतका टीम ने आज ही दो कांस्य पदक अपने नाम किये है जिसमे एक पदक सुनिधि और एक पदक जसविंदर सिंह के नाम आया है। हरियाणा गतका एसोसिएशन के सचिव सरदार स्वर्ण सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर खुशी जाहिर की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें