Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए कब है धनतेरस…इस विधि से करें कुबेर महाराज की पूजा, भरेगी घर की तिजोरी

November 3, 2023

जानिए कब है धनतेरस…इस विधि से करें कुबेर महाराज की पूजा, भरेगी घर की तिजोरी

इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन कुबेर देवता जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन कुबेर देवता जी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। वैसे तो माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान कुबेर जी की पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं आती। अगर धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की विधि विधान से पूजा की जाए तो घर में खुशहाली, बिजनेस में बढ़ोतरी और यश प्राप्ति होती है।

इस विधि से करना होगा कुबेर महाराज का पूजन
शाम के समय प्रदोष काल में सूर्यास्त होने से 24 मिनट पहले और 24 मिनट बाद तक यानी की 48 मिनट तक प्रदोष काल 12 महीने रहता है. कुबेर महाराज की पूजा करें, मंदिर में कुबेर महाराज के प्रतिमा के सामने स्नान आदि करके कुबेर महाराज का पूजन करके एक कलश स्थापना करें। उस कलश में पंचरत्न, पंचगव्य, गौशाला की मिट्टी एक चांदी का सिक्का उसके ऊपर एक नारियल चढ़ा दें।

लगातार धनतेरस से 5 दिन आपको पूजा करनी पड़ेगी। उसके बाद अगर आप कृषि करते हैं तो आपको इस कलश को 2 फुट उसे जमीन पर गढ़ देना है यदि आप बिजनेस इत्यादि घर में समृद्धि लाना चाहते हैं तो उसे कलश को अपनी तिजोरी में रखें या फिर घर के मंदिर के स्थान पर रख दें। इससे आपके बिजनेस में लाभ जरूर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें