Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Scoot Airways 5 नवंबर से सिंगापुर-चेन्नई दैनिक हवाई सेवा फिर से शुरू करेगा

November 3, 2023

Scoot Airways 5 नवंबर से सिंगापुर-चेन्नई दैनिक हवाई सेवा फिर से शुरू करेगा

 

चेन्नई: सिंगापुर एयरलाइंस की कम लागत वाली सहायक कंपनी स्कूट पांच नवंबर से सिंगापुर से चेन्नई के बीच अपनी दैनिक उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर रही है। एयरलाइन के भारत और पश्चिम एशिया के महाप्रबंधक ब्रायन टॉरे ने गुरुवार रात यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक सेवा 180 सीटों वाली सभी इकोनॉमी क्लास एयरबस ए320सीईओ के साथ संचालित की जाएगी।

उडान संख्या टीआर578 सिंगापुर से उडान भरकर रात 11.50 बजे चेन्नई में उतरेगी और टीआर579 चेन्नई से 12.35 बजे प्रस्थान करेंगे और 07.20 बजे (स्थानीय समय) सिंगापुर चांगी पहुंचेंगी। उन्होंने विकास योजनाओं पर कहा कि उडान के क्षेत्र में भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है।

जहां कम लागत वाली वाहक (एलसीसी) अपने व्यापारिक यात्रा, ‘दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने’ के लिए और पहली बार बाहर जाने वाले भारतीय यात्रियों के जनसांख्यिकीय को समृद्ध करना चाहती है।उन्होंने कहा कि एयरलाइंस, जो 15 देशों में 66 गंतव्यों के लिए उड़ान भर रही है, जल्द ही 2024 की शुरुआत में अपने एयरबस ए320, ए321 और बोइंग 787 के बेड़े में शामिल होने के लिए एमब्रेर ई190-ई2 विमान शामिल करेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के करीबी ‘गोपी निज्जर’ की गोली मारकर हत्या

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें