Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अशोभनीय हरकत : गांव नलवी निवासी रविंद्र सिंह ने अमित शाह की ओर फैंका जूता

November 3, 2023

अशोभनीय हरकत : गांव नलवी निवासी रविंद्र सिंह ने अमित शाह की ओर फैंका जूता

शाहाबाद मारकंडा: शाहाबाद के गांव नलवी निवासी एक दिव्यांग रविन्द्र सिंह ने वीरवार को करनाल में आयोजित केन्द्रीय गृह मंत्नी की रैली में अमित शाह के संबोधन के दौरान जूता फेंक दिया। भीड़ में बैठे रविन्द्र सिंह ने जूता काफी जोर से उछाला, लेकिन जूता सुरक्षा घेरे-डी में जा गिरा। रविंदर के परिजनों ने बताया कि दिव्यांग होने के बावजूद पिछले दिनों उसकी विकलांग पेंशन विभाग ने काट दी थी, जिसके बाद बड़ी मशक्क्त करके उसने अपनी पेंशन को शुरू करवाया। शायद इसी वजह से उसने आज अमित शाह पर जूता फैंका है।

उल्लेखनीय है कि रविन्द्र सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और आप के होने वाले कार्यक्र मों में अक्सर रविन्द्र सिंह को शिरकत करते देखा गया है। रविन्द्र सिंह कई बार गांव नलवी में विकास को लेकर भी कई-कई दिनों के लिए आंशिक हड़ताल कर चुके हैं और किसान आंदोलन के दौरान भी रविन्द्र सिंह ने बढ़-चढ़ कर शिरकत की थी और किसानों के समर्थन में शाहाबाद में धरना भी दिया था। इससे पहले दादुपुर नलवी नहर को बंद करने के विरोध में भी रविन्द्र सिंह ने झंडा उठाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें