Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में जल्द भरी जाएंगी 269 रिक्तियां: मंत्री अमन अरोड़ा

November 3, 2023

प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में जल्द भरी जाएंगी 269 रिक्तियां: मंत्री अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: पंजाब में प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में जल्द 269 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसकी जानकरी देते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की प्रिंटिंग और स्टेशनरी आवश्यकताओं को सरकारी प्रिंटिंग प्रेस से पूरा करना सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब सरकार ने प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में 269 पद भरने के साथ-साथ सरकारी प्रेस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट पहले ही विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी दे चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विभाग में पदोन्नति और नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभाग के सेवा नियमों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने का भी निर्देश दिया है।

अमन अरोड़ा आज यहां प्रधान सचिव वीके मीना, नियंत्रक हरप्रीत सिंह सूदन और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य सरकार के प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी से संबंधित सभी कार्य विभागीय स्तर पर ही किये जाएं।

अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार सरकारी प्रिंटिंग सुविधा को उन्नत करने के लिए नई मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि सरकारी प्रेस, एसएएस नगर में अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। इससे सरकारी दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें