Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

YouTube यूजरस के लिए बड़ा झटका: इन 7 देशों में महंगे हुए प्लान, पढ़ें पूरी खबर

November 4, 2023

YouTube यूजरस के लिए बड़ा झटका: इन 7 देशों में महंगे हुए प्लान, पढ़ें पूरी खबर

 

नई दिल्ली: यदि आप भी यूट्यूब प्रीमियम प्लान (YouTube Premium) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह बड़ा झटका है। गूगल ने YouTube Premium के प्लान को एक साथ 7 देशों में महंगा कर दिया है। यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को एड फ्री एक्सपेरियंस मिलता है। इसके अलावा बैकग्राउंड म्यूजिक प्ले करने की सुविधा मिलती है। भारत में यूट्यूब प्रीमियम प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: आरबीआई ने PNB कस्‍टमर सर्विस को लेकर उठाया बड़ा कदम, ग्राहक जरूर जान लें

भारत में यदि आप तीन महीने के लिए एक साथ प्लान लेते हैं तो आपको 129 रुपये की कीमत देनी होगी और मासिक प्लान की कीमत 139 रुपये है। एक साल वाले प्लान की कीमत 1,290 रुपये है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही गूगल ने यूट्यूब पर एड ब्लॉकर को ब्लॉक किया है। एड ब्लॉकर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब अधिकतम 3 वीडियो ही देख सकेंगे। पहला यह है कि आप एड फ्री एक्सपेरियंस के लिए प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लें और दूसरा यह है कि आप एड के साथ वीडियो देखें।

ये भी पढ़ें: ‘काम के बदले दाम देना होगा, अन्यथा सरकार करेगी इलाज’, श्रमवीर गौरव समारोह में CM योगी की सख्त चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें