Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मराठा के कुनबी रिकॉर्ड का पता लगाने वाला अभियान पूरे Maharashtra में चलाया जाएगा : CM Eknath Shinde

November 4, 2023

मराठा के कुनबी रिकॉर्ड का पता लगाने वाला अभियान पूरे Maharashtra में चलाया जाएगा : CM Eknath Shinde

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा है कि मराठा के कुनबी पूर्वजों के रिकॉर्ड (दस्तावेज) का पता लगाने वाला अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा। हाल में यह अभियान मराठवाड़ा क्षेत्र में चलाया गया था। एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को मुंबई में एक बैठक के दौरान सभी मंडलीय आयुक्तों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान पर मिशन के तहत काम किया जाना चाहिए। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने नौ दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की। जरांगे का अनशन तोड़ने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया।

जरांगे ने दो महीनों के भीतर मराठा आरक्षण पर कोई निर्णय नहीं होने पर मुंबई तक एक विशाल जुलूस निकालने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बैठक के बाद कहा, ‘‘कुनबी से जुड़े रिकॉर्ड का पता लगाने के लिए मराठवाड़ा क्षेत्र में जो अभियान चलाया गया था, उसे अब पूरे राज्य में चलाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) संदीप शिंदे समिति पूरे राज्य में इसपर काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य की निगरानी के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी को भी नियुक्त किया गया है। बैठक में प्रदेश भर के मंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कुनबी रिकॉर्ड का पता लगाने के कार्य का जायजा लेते हुए छत्रपति संभाजीनगर मंडल के मंडलीय आयुक्त को राज्य भर के मंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों की एक कार्यशाला आयोजित करने और शिंदे समिति के कामकाज के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं एक माह के भीतर युद्धस्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिससे पिछड़ा वर्ग आयोग को समुदाय से संबंधित आंकड़े एकत्रित करने में सुविधा हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें