Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress सट्टेबाजों के अवैध धन का इस्तेमाल Chhattisgarh में चुनाव प्रचार के लिए कर रही : Smriti Irani

November 4, 2023

Congress सट्टेबाजों के अवैध धन का इस्तेमाल Chhattisgarh में चुनाव प्रचार के लिए कर रही : Smriti Irani

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अवैध रूप से संचालित महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों से 500 करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान के वित्तपोषण के लिए इस ऐप के हवाला धन का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा, ‘‘पहले कभी ऐसा सबूत सामने नहीं आया, जो इस बात की ओर स्पष्ट इशारा करता हो कि कांग्रेस नेतृत्व ने हवाला गतिविधियों में शामिल लोगों के निर्देश और गरीबों को लूटकर दुबई से आए पैसे का इस्तेमाल चुनाव लड़ने के लिए किया है।’’

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आरोप लगाया कि बघेल ने भ्रष्टाचार को पुन: परिभाषित किया है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इस बात पर जोर दिया कि उन राज्यों से भी सबूत मिले हैं, जिनमें भाजपा की सरकार नहीं है और इन सबूतों ने कांग्रेस नेतृत्व को भी दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि बघेल लोगों के समर्थन से नहीं, बल्कि हवाला और सट्टेबाजी में शामिल लोगों की मदद से चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा, ‘‘सत्ता में रह कर सट्टे का खेल खेला है।’’ दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सात और 17 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इसके जवाब में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के साथ-साथ आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा की गई जांच एवं जानकारी पर आधारित है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बघेल अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इनमें से किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं है। उन्होंने कहा, कि ‘क्या बघेल को यह लगता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस एवं सरकार और आंध्र प्रदेश उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के श्रव्य संदेश और बयान हैं, जो राज्य में कांग्रेस (Congress) के चुनाव प्रचार अभियान के वित्तपोषण के लिए सट्टेबाजी के पैसे के इस्तेमाल और बघेल को दी गई रिश्वत से जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें