Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ग्रीस के साथ रणनीतिक साझेदारी को नये युग की रोशनी दिलाना चाहता है : शी चिनफिंग

November 4, 2023

चीन ग्रीस के साथ रणनीतिक साझेदारी को नये युग की रोशनी दिलाना चाहता है : शी चिनफिंग

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 3 नवंबर दोपहर के बाद पेइचिंग में यात्रा पर आये ग्रीक प्रधानमंत्री क्यीरियाकोस मिट्सोटाकिस से मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और ग्रीस बेल्ट एंड रोड का सहनिर्माण करने और एक-दूसरे की सभ्यता से सीखने वाले साझेदार हैं ।चीन ग्रीस के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नये युग की रोशनी दिलाना चाहता है ।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि पारस्परिक लाभ वाले सहयोग और सभ्यताओं का आदान-प्रदान चीन-ग्रीस संबंधों के दो बड़े जुड़ाव हैं ।चीन ग्रीस के साथ गुणवत्ता से बेल्ट एंड़ रोड निर्माण और बिरेयुस बंदरगाह के दीर्घकालिक ,स्थिर व निरंतर विकास को बढ़ाना चाहता है ।चीन चीनी उद्यमों को ग्रीस में निवेश करने की प्रेरणा देता है और अधिक श्रेष्ठ ग्रीक उत्पादों का चीनी बाजार में प्रवेश करने का स्वागत भी करता है ।चीन ग्रीस के साथ शिक्षा ,संस्कृति ,पर्यटव ,युवा ,विज्ञान व तकनीक आदे क्षेत्रों का सहयोग गहराने को तैयार है ।

मिट्सोटाकिस ने कहा कि ग्रीस चीन के साथ गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड निर्माण आगे बढ़ाने की उम्मीद करता है । ग्रीस और चीन दोनों प्राचीन सभ्यता वाले देश हैं । ग्रीस चीन के साथ लोगों की आवाजाही व सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने का इच्छुक है और एक साथ ग्रीस-चीन सभ्यता अध्ययन केंद्र का अच्छा संचालन करेगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें