Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा: रातभर शव के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां…सुबह पुलिस ने आकर टुकड़ों को किया इकट्ठा

November 5, 2023

दर्दनाक हादसा: रातभर शव के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां…सुबह पुलिस ने आकर टुकड़ों को किया इकट्ठा

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले में लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसे की खबर है। हादसे का शिकार हुए शख्स के शव पर से रातभर गाड़ियां गुजरती रहीं। वहीं पुलिस ने रविवार सुबह आकर बड़ी मुश्किल से सड़क पर बिखरे शव टुकड़ों को इकट्ठा किया।

 

राजमार्ग पर बघौरा गांव के पास राहगीरों ने इस वीभत्स दृश्य की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर यहां-वहां छितराए पड़े शव के अंगों को बड़ी मुश्किल से समेटा। मृतक के कपड़ों के चीथड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक कोई पुरुष था।

 

हादसा रात में कब और कैसे हुआ यह पता नहीं चल सका है। सबसे बड़ी बात तयह है कि जिस हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ वहां एंबुलेंस तैनात रहती है। रात में पुलिस की गश्त होती है मगर किसी को कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लगे सीसीटीवी से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें