Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुष्का ने खास अंदाज में किया विराट को बर्थडे विश, कोहली ने भी दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

November 5, 2023

अनुष्का ने खास अंदाज में किया विराट को बर्थडे विश, कोहली ने भी दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को 35 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर विराट की कई तस्वीरें शेयर कीं।’पीके’ फेम एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा: ‘वह सचमुच अपने जीवन की हर भूमिका में असाधारण है और वो इसी तरह अपनी शानदार जर्नी में और भी चमकते पंख जोड़ते जा रहे हैं। हर आकार, रूप, हर चीज के माध्यम से, चाहे वह कुछ भी हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’पोस्ट को राजकुमार राव, वरुण धवन, कार्तकि आर्यन, मीरा राजपूत और पूजा हेगड़े ने पसंद किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए विराट ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और डांसिंग मैन इमोजी शेयर किया।कमेंट सेक्शन विराट को जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरा हुआ है। फैंस ने लिखा: ‘एचबीडी चीकू‘, ‘हैप्पी बर्थडे किंग‘,अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका हुई।इस बीच, चल रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में, भारत रविवार को ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का की झोली में ‘चकदा ‘एक्सप्रेस’ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें