Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रपति ने नेपाल में आये भूकंप पर शोक जताया

November 5, 2023

चीनी राष्ट्रपति ने नेपाल में आये भूकंप पर शोक जताया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 नवंबर को पश्चिमी नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप पर दुख व्यक्त करते हुए नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को संवेदना संदेश भेजा। इस भूकंप में 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है।
राष्ट्रपति शी ने अपने संदेश में चीनी सरकार और लोगों की ओर से गहरा शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, साथ ही प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राष्ट्रपति शी ने नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के नेतृत्व और राहत प्रयासों को तेजी से चलाने और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए नेपाली सरकार की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया। इसके अलावा, उन्होंने नेपाल को आवश्यक सहायता देने के लिए चीन की इच्छा की पेशकश की।
उधर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 4 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि 3 नवंबर की रात, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके परिणामस्वरूप 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और लगभग 200 लोग घायल हुए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें