Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौन होगा ग्राम पंचायत जोल पलाही का प्रधान आज होगा फैसला, क्या भाजपा बचाएगी साख या कांग्रेस की होगी वापसी

November 5, 2023

कौन होगा ग्राम पंचायत जोल पलाही का प्रधान आज होगा फैसला, क्या भाजपा बचाएगी साख या कांग्रेस की होगी वापसी

सुजानपुर (गौरव जैन): विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल पलाही में प्रधान पद के लिए मतदान रविवार 5 नवंबर को शुरू हो गया है प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में आमने-सामने है सुभाष चंद्र और रामकृष्ण के बीच प्रधान पद को लेकर मतदान होगा बताते चले की इससे पहले इस पंचायत में भाजपा के खेमे से विधि चंद ने चुनाव जीता था उन्होंने अपने मुकाबले में सुभाष चंद्र को हराया था लेकिन जुलाई महीने में उनका निधन हो गया इसके बाद पंचायत में प्रधान पद खाली चल रहा था अब प्रशासन ने यहां पर उपचुनाव करवाने को लेकर सूचना जारी की है जिसके चलते रविवार 5 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी पंचायत के करीब 1054 मतदाता अपने नए प्रधान का चयन करेंगे 1054 मतदाताओं में से कितने लोग अपने मत का प्रयोग करते हैं यह देखने वाली बात होगी खंड विकास अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विकास खंड सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल पलाही में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है जिसमें सुभाष चंद्र को चुनाव निशान टेबल फैन और रामकृष्ण को चुनाव निशान ताला चाबी दिया गया है मतदान पंचायत घर में प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है पुलिस प्रशासन की देखरेख में तमाम कार्रवाई संपन्न करवाई जाएगी खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन देर शाम को परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा बताते चलें कि राम कृष्ण वर्तमान में प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं वह पूर्व में रहे प्रधान जिनका निधन हो गया था उनके भाई हैं सुभाष चौधरी विधायक राजेंद्र राणा के खास सिपहसालारों में शामिल है उधर प्रधान पद की जीत के लिए भाजपा भी पूरी तरह मोर्चा संभाले हुए हैं बताते चलें कि यह वही पंचायत हैं जहां से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वर्तमान में जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा आते हैं

उधर संबंधित विषय पर जब प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार सुभाष चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया उनकी जीत सुनिश्चित है लोगों के कहने पर ही वह चुनाव मैदान में उतरे हैं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें