Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने अधिकारियों को समर्पित होकर काम करने की अपील की

November 6, 2023

जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने अधिकारियों को समर्पित होकर काम करने की अपील की

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस पोस्ट मीर बाजार का दौरा किया और अधिकारियों से समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है। श्री स्वैन ने शनिवार शाम को पुलिस चौकी में अधिकारियों के साथ सार्थक बातचीत की और अधिकारियों और जवानों को लोगों की सेवा के लिए समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अधिकारियों को दुश्मनों के नापाक इरादों को विफल करने के लिए अन्य संगठनों के साथ तालमेल के साथ काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। एनडीपीएस पर काजीगुंड पुलिस स्टेशन के तीन बीट अधिकारियों द्वारा समर्पित भाव से सेवा करने और लोगों का विश्वास जीतने के बारे में जानकारी प्राप्त होने के बाद, डीजीपी ने हेड कांस्टेबल अशरफ, हेड कांस्टेबल अमीन और हेड कांस्टेबल मुश्ताक को पुरस्कृत किया और उनके काम की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस चौकी के डाइनिंग हॉल और मेस का भी दौरा किया। डीजीपी ने मेस कमांडर से काम की स्थिति और उसे दिए जा रहे वेतन के बारे में भी जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें