Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कॉफी विद करण 8: करण जौहर के सवालों से फंसी सारा-अनन्या, खुले हैरान कर देने वाले राज

November 6, 2023

कॉफी विद करण 8: करण जौहर के सवालों से फंसी सारा-अनन्या, खुले हैरान कर देने वाले राज

मुंबई: स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आएंगी। यह एपिसोड मजेदार होगा, क्योंकि बातचीत दोनों एक्ट्रेसेस के एक्स-पार्टनर्स पर होगी।एपिसोड में ढेर सारी हंसी, खुलासे और खुलकर बातचीत होगी। शो के होस्ट करण जौहर, सारा और अनन्या से कहते हैं: ‘आप दोनों के एक्स कॉमन हैं।‘

शो के प्रोमो में करण ने एक और दिलचस्प सवाल भी पूछा : ‘अनन्या के पास एक चीज है, जो तुम्हारे पास नहीं है?‘सारा अली खान ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘एक नाइट मैनेजर।‘इसके बाद, करण अनन्या से पूछते है, ’आप रातें कैसी बिताती हो? तुम कहीं प्यार में ‘गुमराह’ तो नहीं हो गई हो?’’अनन्या पांडे ने कहा, ‘आशिकी ऐसी ही होती है।‘उन तीनों के बीच बातचीत एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बारे में है, जो ‘द नाइट मैनेजर’, ‘गुमराह’ और ‘आशिकी 2′ के लिए जाने जाते हैं।

नए सीजन में पहले एपिसोड से ही विवाद शुरू हो गया, जब स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का इंटरव्यू हुआ था। दूसरे एपिसोड में सनी देआॅल और बॉबी देआॅल नजर आए।’कॉफी विद करण’ सीजन 8 डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें