Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने औपचारिक रूप से 27.50 रुपये प्रति किग्रा की दर पर ‘भारत आटा’ बेचना शुरू किया

November 6, 2023

सरकार ने औपचारिक रूप से 27.50 रुपये प्रति किग्रा की दर पर ‘भारत आटा’ बेचना शुरू किया

नई दिल्लीः दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र ने सोमवार को ‘भारत आटा’ ब्रांड नाम से देशभर में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर गेहूं के आटे की बिक्री औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। ‘भारत आटा’ सहकारी समितियों नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से देशभर में 800 मोबाइल वैन और 2,000 से अधिक दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा। गुणवत्ता और स्थान के आधार पर सब्सिडी वाली दर मौजूदा बाजार दर 36-70 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। फरवरी में, सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत कुछ दुकानों में इन सहकारी समितियों के माध्यम से 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर 18,000 टन ‘भारत आटा’ की प्रायोगिक बिक्री की थी।

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने यहां कर्तव्य पथ पर ‘भारत आटा’ की 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा, “अब जब हमने परीक्षण कर लिया है और सफल रहे हैं, तो हमने एक औपचारिकता पूरी करने का फैसला किया है ताकि देश में हर जगह आटा 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध हो।” उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान गेहूं के आटे की बिक्री कम थी क्योंकि इसे केवल कुछ दुकानों के माध्यम से खुदरा बेचा गया था। हालांकि, इस बार बेहतर उठान होगा क्योंकि उत्पाद देशभर में इन तीन एजेंसियों की 800 मोबाइल वैन और 2,000 दुकानों के माध्यम से बेचा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें