Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोमवार को डूम और झूले के प्लॉट की मेला कमेटी ने की नीलामी, डूम 51 लाख और झूले साढ़े 14 लाख में बीके

November 6, 2023

सोमवार को डूम और झूले के प्लॉट की मेला कमेटी ने की नीलामी, डूम 51 लाख और झूले  साढ़े 14 लाख में बीके

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): हिमाचल प्रदेश शिमला जिले के रामपुर बुशहर में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक लगने वाले अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले को लेकर नगर परिषद रामपुर ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है! नगर परिषद रामपुर द्वारा सोमवार को डूम और झूले के प्लॉट की नीलामी आयोजित की गई। जिसमें डूम की सबसे अधिक बोली 51 लाख की लगी और झूले साढ़े 14 लाख में बिका। पहले ये नीलामी शनिवार को रखी गई थी, जिसकी प्रक्रिया किन्ही कारणों से पूरी नहीं हो पाई थी।

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के परिषद द्वारा डूम और झूले के लिए प्लाट आबंटन कर दिया गया है। जिसमें स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्य से आए लोगों ने भी भाग लिया। परिषद हाल में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में पहले डूम की बोली आयोजित की गई। इसके लिए पहले सभी बोली दाताओं के उन सभी पेपरों की जांच की गई, जो परिषद द्वारा बोली देने के लिए अनिवार्य किए गए थे। इस वर्ष डूम की बोली बीते वर्ष से करीब अढाई गुना से अधिक रही, जो कि 51 लाख लगाई गई। वहीं झूले वाले प्लॉट की बोली साढ़े 14 लाख रही जो कि बीते वर्ष 13.75 लाख में गया था। इन दोनों बोलियों के ऊपर सबसे अधिक बोली देने वाले को जीएसटी अलग से जमा करवाना होगा।

वहीं मेला मैदान और राष्ट्रीय राज मार्ग पर लगने वाले अन्य स्टॉल का आबंटन इस बार प्रशासन द्वारा स्वयं किया जा रहा है, जो कि मंगलवार से सुबह मेला मैदान में होगा। नगर परिषद द्वारा आयोजित बोली में तहसीलदर जय चन्द, कार्यकारी अधिकारी डॉ वरुण शर्मा, परिषद के एसडीओ अनिल गौतम सहित एसडीओ लोनिवि, एनएच सहित अन्य विभागों के अधिकारी जो इस कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें