Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi: 14 साल की लड़की ने पावरलिफ्टिंग में बनाया विश्‍व रिकॉर्ड, उठाया इतना Kg भार…पिता ने दी थी ट्रैनिंग

November 7, 2023

Delhi: 14 साल की लड़की ने पावरलिफ्टिंग में बनाया विश्‍व रिकॉर्ड, उठाया इतना Kg भार…पिता ने दी थी ट्रैनिंग

नेशनल डेस्क: दिल्ली की 14 वर्षीय लड़की ने UK के मैनचेस्टर में आयोजित डब्ल्यूपीसी विश्व चैंपियनशिप (wpc world championship) में पावरलिफ्टिंग (power lifting) का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली के जीडी गोयनका स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा इश्ति कौर (Ishti Kaur​) ने टीनएज कैटेगरी (teenage category) में 44 किलोग्राम भार वर्ग में 95 किलोग्राम डेडलिफ्ट खींचकर रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

 

वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस (WPC) विश्व चैंपियनशिप 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मैनचेस्टर में आयोजित की गई थी। इस आयोजन में भारत सहित कुल 20 देशों और लगभग 600 खिलाड़ियों (भारत से 10) ने भाग लिया था। इश्ति को उनके पिता दलजीत सिंह (45) ने प्रशिक्षित किया है, जो कई बार पावरलिफ्टिंग के विश्व चैंपियन भी रहे हैं।

 

इश्ति ने कहा कि वह अपने पिता के मार्गदर्शन में प्रतिदिन एक घंटे प्रशिक्षण लेती है और अनुशासित आहार लेती है। पावरलिफ्टिंग में तीन मुख्य लिफ्टें होती हैं – स्क्वाट, बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट, जिसमें प्रतिभागियों को वजन उठाने के तीन प्रयास मिलते हैं। प्रत्येक लिफ्ट के अंतिम नंबरों का अनुपालन किया जाता है और सबसे भारी लिफ्ट दर्ज करने वाले को पहला स्थान मिलता है, जबकि दूसरे और तीसरे सबसे भारी लिफ्ट को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें