Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

धूल, खराब सड़कें और Punjab की पराली है Delhi के Pollution के लिए जिम्मेदार: BJP

November 6, 2023

धूल, खराब सड़कें और Punjab की पराली है Delhi के Pollution के लिए जिम्मेदार: BJP

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण के मसले पर एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने दिल्ली को धुएं की नगरी में बदल दिया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि डस्ट ( धूल), दिल्ली की खराब सड़कें और पंजाब की पराली दिल्ली के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है लेकिन केजरीवाल पंजाब पर कुछ नहीं बोल रहे हैं क्योंकि वहां आप की ही सरकार है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल द्वारा प्रदूषण के मसले पर बुलाई बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीतिक पर्यटन से वापस आकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रदूषण के मसले पर आज बैठक बुलाई है। उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली को धुएं की नगरी में बदलने का आरोप लगाते हुए सवाल पूछा कि, ‘कल अकेले पंजाब में पराली जलाने के 3230 केस रजिस्टर हुए हैं, लेकिन आप पंजाब के बारे में एक शब्द नहीं बोलेंगे क्योंकि वहां पर आपकी सरकार है। दिल्ली में लोगों का दम घुट रहा है आंखें जल रही हैं लेकिन आपके लिए राजनीतिक पर्यटन ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पिछले 9 सालों में प्रदूषण को लेकर आपने एक भी गंभीर चर्चा नहीं की, सिर्फ प्रतिबंध लगाने से प्रदूषण कम नहीं होगा, इसके लिए ठोस उपाय करना पड़ेगा। दिल्ली को प्रदूषित करने के जिम्मेदार आप हैं और आज भी आप मीटिंग-मीटिंग खेलेंगे, चर्चाएं करेंगे और विषय को खत्म कर देंगे।‘ सचदेवा ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने एक महीने पहले पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अभी तो दिवाली आई नहीं है, पटाखे जले भी नहीं हैं तो दिल्ली धुआं-धुआं क्यों है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए डस्ट ( धूल), दिल्ली की खराब सड़कें और पंजाब की पराली, यह तीन कारण जिम्मेदार हैं और इसके लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें