Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल में पति ने इतनी सी बात पर की पत्नी की हत्या, जानिए पूरी खबर

November 7, 2023

केरल में पति ने इतनी सी बात पर की पत्नी की हत्या, जानिए पूरी खबर

तिरुवनंतपुरम: केरल के पलक्कड़ जिले में एक महिला की उसके पति ने मंगलवार को हत्या कर दी।घरेलू समस्याओं के कारण उर्मलिा और उनके पति कुछ समय से अलग रह रहे थे।स्थानीय लोगों के अनुसार, उसका पति मंगलवार सुबह नल्लापिल्ली स्थित उसके घर आया, इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।जब उर्मलिा जाने के लिए तैयार हो रही थी, तो उसके पति ने उस पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।शख्स फिलहाल फरार है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें