Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईईएक्स का बिजली व्यापार अक्टूबर में 18 प्रतिशत बढ़कर 948.3 करोड़ यूनिट

November 6, 2023

आईईएक्स का बिजली व्यापार अक्टूबर में 18 प्रतिशत बढ़कर 948.3 करोड़ यूनिट

नई दिल्ली: डियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का बिजली कारोबार अक्टूबर माह में 18 प्रतिशत बढ़कर 948.3 करोड़ यूनिट रहा है। आईईएक्स ने सोमवार को बयान में कहा, आईईएक्स का कुल कारोबार 948.3 करोड़ यूनिट रहा, जिसमें 2.17 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (21.7 करोड़ यूनिट के बराबर) और 5,814 ऊर्जा बचत प्रमाणपत्र (58 लाख यूनिट के बराबर) शामिल हैं।

पिछले महीने, देश में बिजली की खपत 139 अरब यूनिट पर पहुंच गई, जो बिजली की मांग में वृद्धि, औसत से कम बारिश और एक साल पहले की अवधि के निचले आधार के कारण सालाना आधार पर 22 प्रतिशत वृद्धि है। कंपनी ने कहा कि बिजली की मांग में उछाल ने बिजली वितरण कंपनियों को इसे पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से बिजली खरीदने के लिए प्रेरित किया, जिससे आईईएक्स पर कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें