Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं खुद बहुत परेशान’…रश्मिका मंदाना के Deepfake Video में दिख रही लड़की आई सामने, लोगों से की यह रिक्वेस्ट

November 7, 2023

‘मैं खुद बहुत परेशान’…रश्मिका मंदाना के Deepfake Video में दिख रही लड़की आई सामने, लोगों से की यह रिक्वेस्ट

नेशनल डेस्क: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने मॉर्फ्ड वीडियो पर रिएक्ट किया और इसे ‘बेहद खतरनाक‘ बताया। वहीं जिस लड़की की बॉडी पर रश्मिका मंदाना का फेस लगाया गया अब इस वीडियो पर उसका भी रिएक्शन आया है। फेक वायरल वीडियो पर जारा पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मुझे पता चला है कि किसी ने मेरी बॉडी पर एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा लगाकर डीपफेक वीडियो बनाया है।

जारा ने कहा कि डीपफेक वीडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं बहुत परेशान और उदास हूं, मुझे उन महिलाओं और लड़कियों के भविष्य की चिंता है, जिन्हें अब खुद के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर डालने में और भी डर लगेगा। जारा ने लोगों से अपील कर कहा कि कृपया पहले फैक्ट्स जान लें कि आप इंटरनेट पर जो देख रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है। इंटरनेट पर दिखने वाली हर चीज सच्ची नहीं होती है।

 

रश्मिका ने लिखा

अपने वायरल डीपफेक वीडियो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा, ‘मुझे ये शेयर करते हुए बहुत दुख हो रहा है। मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे अपने डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। ईमानदारी से कहूं तो यह न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद खतरनाक है। आज टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल हो रहा है।‘

 

’आज,एक महिला और एक एक्टर के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैन्स की आभारी हूं, जो मेरा प्रोटेक्शन और सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब हुआ होता, जब मैं स्कूल या कॉलेज में होती, तो मैं वास्तव में सोच भी नहीं सकती कि मैं इसको कैसे हैंडल करती। इससे पहले कि हममें से ज्यादा लोग इस तरह की घटना से पीड़ित हों, हमें एक कम्युनिटी के रूप में तत्काल इस पर ध्यान देने की जरूरत है।’’

 

अमिताभ बच्चन ने की कार्रवाई की मांग

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी ‘गुड बाय’ को-स्टार रश्मिका के लिए स्टैंड लिया और इस मामले पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वीडियो के कथित दुरुपयोग को उजागर करने वाले एक यूजर्स के X पोस्ट के जवाब में, बिग बी ने कहा कि ‘हां, यह कानूनी रूप से स्ट्रॉन्ग केस है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें