Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फोन चलाने को लेकर माता-पिता ने डांटा, तो 9वीं क्लास के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

November 7, 2023

फोन चलाने को लेकर माता-पिता ने डांटा, तो 9वीं क्लास के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

चिक्कबल्लापुरा : कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा जिले के एक गांव में नौवीं क्लास के एक छात्र ने मोबाइल फोन की लत को लेकर अपने माता-पिता द्वारा डांटे जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 15 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई और यह घटना चित्तावलाहल्ली गांव में हुई।

हिंदुओं के पवित्र चिन्ह स्वस्तिक को लेकर कनाडाई PM Trudeau ने दिया बड़ा बयान

लोकेश के पिता उसके ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बिताने को लेकर चिंतित थे और चाहते थे कि वह पढ़ाई पर ध्यान दे। सोमवार को पिता ने उसकी मोबाइल की लत पर आपत्ति जताई तो दोनों में विवाद हो गया। लड़के ने अपने माता-पिता से झगड़ा किया और गुस्से में घर छोड़ दिया।

दिवाली से पहले बदली 75 वर्षीय बुजुर्ग की किस्मत, लगी 2.5 करोड़ की लॉटरी

पुलिस ने कहा, लोकेश ने गुस्से में आकर गांव में सुनसान जगह पर एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें