Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों ने सबसे पुराना ब्लैक होल खोजा

November 7, 2023

अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों ने सबसे पुराना ब्लैक होल खोजा

लॉस एंजल्सः अमेरिकी खगोलवैज्ञानिकों की एक टीम ने अंतरिक्ष में एक्स-रे के माध्यम से सबसे पुराना ब्लैक होल खोज निकाला है। नासा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह खोज उसके दूरबीन की मदद से की गई है। उसने कहा है कि यह ब्लैक होल अपने विकासक्रम में प्रारंभिक चरण में है और इस तरह की खगोलीय घटना इससे पहले नहीं देखी गई है। इसका द्रव्यमान उस आकाशगंगा के द्रव्यमान के बराबर है, जिसमें यह ब्लैक होल स्थित है।

We are now on WhatsApp. Click to join

नासा ने कहा है कि खगोल अनुसंधान कर्ताओं के एक दल ने नासा की चंद्र एक्स-रे वेधशाला और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (दूरबीन) से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर बिगबैंग (महाविस्फोट) से मात्र 47 करोड़ वर्ष बाद इस बनते ब्लैक होल के साक्ष्य एकत्रित किए हैं। नासा के बयान में कहा गया है कि इस अध्ययन से अंतरिक्ष में पहले-पहले बनने वाले बड़े ब्लैक होल की प्रक्रिया पर कुछ नए प्रकाश पड़ने की उम्मीद है।

वैज्ञानिकों ने जिस ब्लैक होल की नयी खोज की है वह यूएचजेड1 आकाशगंगा शंकुल एबेल 2744 की दिशा में है और धरती से इसकी दूरी 3.5 अरब प्रकाश वर्ष है लेकिन वेब की डाटा से अनुमान लगाया जा रहा है कि संबंधित आकाशगंगा शंकुल एबेल 2744 से और भी दूर, और धरती से 13.2 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हो सकती है और यह ब्लैक होल उस समय बनना शुरू हुआ था जबकि हमारा यह ब्रह्मांड अपनी वर्तमान आयु का केवल तीन प्रतिशत पुराना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें