Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल ने डीपीसीसी के अध्यक्ष को निलंबित करने की करी सिफारिश, उपराज्यपाल को भेजी फाइल

November 7, 2023

केजरीवाल ने डीपीसीसी के अध्यक्ष को निलंबित करने की करी सिफारिश, उपराज्यपाल को भेजी फाइल

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण स्रोतों को पता लगाने के लिए किए जा रहे अध्ययन को रोकने और एक स्मॉग-रोधी टावर बंद कराने के आरोप में डीपीसीसी के अध्यक्ष अश्वनी कुमार को निलंबित करने की उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मंगलवार को सिफारिश की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव (गृह) कुमार के निलंबन की सिफारिश करने वाली फाइल सक्सेना को भेज दी गई है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कुमार ने आईआईटी-कानपुर के स्रोत का पता लगाने के अध्ययन को रोक दिया था, जिसे दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।

राय ने यह आरोप भी लगाया कि कुमार ने कनॉट प्लेस में स्मॉग रोधी टावर को बंद करवा दिया था। कुमार ने पिछले साल दिसंबर में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अध्यक्ष का पद संभाला था। कुमार की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें