Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली : घर में लगी भयंकर आग, तीन साल की बच्ची सहित दो लोग घायल

November 8, 2023

दिल्ली : घर में लगी भयंकर आग, तीन साल की बच्ची सहित दो लोग घायल

नयी दिल्ली: दिल्ली के कर्दमपुरी इलाके में एक घर में आग लगने से तीन साल की बच्ची और एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) को मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब सवा तीन बजे फोन पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

We are now on WhatsApp. Click to join.

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त घर में सो रहे फैजान (25) और जन्नत (तीन) क्रमश: 15 फीसदी और 18 फीसदी झुलस गए।पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि घर के बिजली मीटर बोर्ड में शॉर्ट र्सिकट के कारण आग लगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें