Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली के दिन उल्लू और बिल्ली का दिखाई देना माना जाता है बेहद शुभ, खुल जाते है बंद किस्मत के ताले!

November 8, 2023

दिवाली के दिन उल्लू और बिल्ली का दिखाई देना माना जाता है बेहद शुभ, खुल जाते है बंद किस्मत के ताले!

दीपावली खुशियों का त्योहार है। जिसका इंतज़ार सभी लोगों को रहता है। इस बार दिवाली का पर्व 12 नवंबर दिन रविवार को आ रही है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ आपको बताते चले की दीपावली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। दीपावली को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी सुनने को मिलती है।

माना जाता है अगर दिवाली के दिन किसी को भी उल्लू के दर्शन हो जाए तो मनुष्य के बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। इसी के साथ इस दिन बिल्ली का दिखाई देना भी बेहद शुभ संकेत होता है। दिवाली के दिन यदि सफेद उल्लू के दर्शन हो जाए तो समझिए आपके लाइफ में अच्छे दिन की शुरुआत हो होने वाली है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में यदि दिवाली के दिन इसके दर्शन हो जाए तो समझिए साक्षात देवी लक्ष्मी के दर्शन आपको हो गये है।

We are now on WhatsApp. Click to join.

शुभता और समृद्धि का प्रतीक
दीपावली पर इसके दर्शन से अच्छे वक्त की शुरुआत हो जाती है। वहीं वर्ष भर माता लक्ष्मी अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाती है और घर में सुख शांति और समृद्धि का वास भी होता है।

दूर होगी आर्थिक समस्याएं
इसके अलावा इस दिन बिल्ली का देखना भी शुभ माना जाता है। बिल्ली आमतौर पर बिल्ली रास्ता काट दें तो उसका प्रभाव अशुभ होता है लेकिन यदि दिवाली की काली रात को बिल्ली दिख जाए तो समझिए आपके जीवन कि आर्थिक परेशानियां दूर होने लगेगीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें