Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आधी रात नोएडा थाने पहुंचा एल्विश यादव, पुलिस ने 3 घंटे तक पूछे सवाल-जवाब…फिर पेश होने को कहा

November 8, 2023

आधी रात नोएडा थाने पहुंचा एल्विश यादव, पुलिस ने 3 घंटे तक पूछे सवाल-जवाब…फिर पेश होने को कहा

नेशनल डेस्क: एल्विश यादव केस से जुड़ी एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है। मंगलवार देर रात नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के साथ पूछताछ की और यह पूछताछ करीब 3 घंटे से ज्यादा चली। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात तकरीबन 12 बजे एल्विश नोएडा के सेक्टर 20 थाने पहुंचा, जहां DCP, ADCP और ACP लेवल के अधिकारी मौजूद थे। उनके सामने एल्विश के साथ पूछताछ हुई है। करीब 3 घंटे से ज्यादा समय के बाद एल्विस यादव को वापस जाने को कहा गया।

 

एल्विश यादव को पुलिस की तरफ से यह निर्देश मिले हैं कि जब उसे दोबारा बुलाया जाए तब वो तुरंत हाजिर हो। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव से पुलिस ने देर रात 12 बजे पूछताछ शुरू की। ये पूछताछ तकरीबन 3 घंटे से ज्यादा चली। बताया गया है कि मीडिया से बचने के लिए रात 12 बजे एल्विश थाने पहुंचा था। नोएडा पुलिस ने दोबारा से एल्विश को आने के लिए कहा है।

 

पुलिस के मुताबिक पुलिस एक और आरोपी राहुल से आमने सामने बैठा कर एल्विश से भी पूछताछ करना चाहती है। गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने एल्विश को नोटिस भेजा था, जिसमें कोई समय या तारीख नहीं लिखी गई थी। सूत्रों की मानें तो एल्विश ने पुलिस से कांटेक्ट किया और उसने कहा वह देर रात थाने पहुंचेगा और तब उससे पूछताछ की जाए क्योंकि तब मीडिया का जमावड़ा नहीं होगा।

 

पुलिस के मुताबिक पुलिस जब आरोपी राहुल को रिमांड पर लेगी तब वह एल्विश को दोबारा बुलाएगी और उससे पूछताछ करेगी वह भी आमने-सामने बिठाकर। दरअसल नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस केस में एल्विश का भी नाम जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें राहुल नाम का भी एक आरोपी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें