Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूकंप के झटकों से दहला ये देश, हुआ इतना नुकसान

November 8, 2023

भूकंप के झटकों से दहला ये देश, हुआ इतना नुकसान

जकार्ताः इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, लेकिन इससे सुनामी नहीं आई। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी बीएमकेजी ने ये जानकारी दी है। एक समाचार एजेंसी ने बीएमकेजी के हवाले से बताया कि भूकंप सुबह 11.52 बजे आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र मालुकु तेंगारा बारात (तनिंबर द्वीप) जिले से 251 किमी उत्तर पश्चिम में समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई में था।

We are now on WhatsApp. Click to join

बीएमकेजी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता सौमलाकी शहर और बांदा सागर में एमएमआई (संशोधित मर्कल्ली तीव्रता) पैमाने के चार से पांच तक सबसे मजबूत और प्रांत के अन्य हिस्सों में कमजोर महसूस की गई। मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की हैं। भूकंप में समुद्री लहरें पैदा करने की क्षमता नहीं थी। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें