Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेले में घूमता नजर आया CM मनोहर लाल का डुप्लीकेट, देखकर घूमा लोगों का दिमाग

November 8, 2023

मेले में घूमता नजर आया CM मनोहर लाल का डुप्लीकेट, देखकर घूमा लोगों का दिमाग

पंचकूला में दशहरा मेला का एक वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति टोपी लगाकर और मुंह पर गमछा बांधकर दर्शकों के बीच घूमता नज़र आ रहा है। हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहा है। जिसको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह दिखने वाला एक शख्स पंचकूला में भीड़ के बीच घूम रहा है। मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाला ये शख्स पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित विशाल दशहरा समारोह जिसमें विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था उस मेले में घूमता नजर आ रहा है।

हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि ये मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही हैं, और न ही आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि की गई है। मौजूदा समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में कई जगह जनसंवाद कर रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा रोडवेज बस में यात्रियों के बीच भी पहुंचे थे और करनाल से चंडीगढ़ तक का सफर उनके साथ तय किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें