Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीपावली पर रंगोली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, इन वास्तु टिप्स को अवश्य करें फॉलो

November 8, 2023

दीपावली पर रंगोली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, इन वास्तु टिप्स को अवश्य करें फॉलो

दीपावली खुशियों का त्योहार है। जिसका इंतज़ार सभी लोगों को रहता है। इस बार दिवाली का पर्व 12 नवंबर दिन रविवार को आ रही है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ आपको बताते चले की दीपावली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। दीपावली को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी सुनने को मिलती है। इस दिन बहुत से लोग अपने घर को होली और लाइट्स के साथ सजाते है। माना जाता है कि इस दिन रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है लेकिन इसे बनाने के लिए कुछ नियमों और वास्तु का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक होता है। आइए जानते है क्या है वह कुछ नियम और वास्तु टिप्स:

रंगोली से संबंधित वास्तु नियम हैं और शुभ रंग
1. दीपावली में घर के पूर्व उत्तर दिशा के मध्य हरे रंग, सफेद, नीले रंग ,सूखे फूलो ,हरे भरे पत्तों की मदद से स्वस्तिक कलश आदि की रंगोली बनाई जा सकती है.
2. साथ ही मुख्य द्वार, पूजा स्थल एवम घर के दक्षिण पूर्व कोने में लाल, गुलाबी चमकदार रंगों का प्रयोग करना सुख समृद्धि लाने वाला होता है.
3. शुभ प्रतीकों जैसे कि स्वस्तिक, ओम, और कमल को रंगोली में शामिल करना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है.
4. रंगोली को गोल या ओवल के आकार में बनानी चाहिए, क्योंकि ये फॉर्म पूर्णता और एकता का प्रतीक होते हैं.
5. रंगोली में इस्तेमाल किये जाने वाले रंगों को जीवंत और चमकदार होना चाहिए, जो खुशहाली, सुख,समृद्धि आनंद, और उमंग का प्रतीक होते हैं.
6. वास्तु अनुसार दीवाली की रंगोली के शुभ रंग जैसे लाल, नारंगी, पीला, और हरा होना चहिये जो समृद्धि, विकास, और सकारात्मकता का प्रतीक होते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें