Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parliament Winter Session: 5 राज्यों में नतीजे आने के बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र

November 9, 2023

Parliament Winter Session: 5 राज्यों में नतीजे आने के बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र

नेशनल डेस्क: पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चल रहे विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह सत्र दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होकर क्रिसमस यानि 25 दिसंबर से पहले खत्म हो सकता है। हालांकि इसे लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

आम तौर पर संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू हुआ करता है, लेकिन इस बार अभी तक शीतकालीन सत्र को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और अब सूत्र बता रहे हैं कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना ज्यादा है।

 

मोदी सरकार इस सत्र में IPC, CRPC और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 सहित कई अन्य लंबित विधेयकों को पारित करवाना चाहती है।

 

सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक को भी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित करवाना चाहेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगर TMC सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने की एथिक्स कमेटी की सिफारिश को स्वीकार कर लेते हैं, तो उनकी सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव भी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ही लोकसभा में रखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें