
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला चाहे ही सुनिया से चले गए हैं लेकिन उनकी याद अभी भी लोगों के दिलों में है। लोग आज भी गीत सुन झूम उठते हैं। अब सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। बता दें इस दिवाली सिद्धू मूसेवाला का नया गीत रिलीज होगा। गाने की पहली झलक यानि पोस्टर उनकी माता चरण कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर में ‘Watch Out’ लिखा है। साथ ही तारीख 12/11/2023 और समय 12:00 PM भी लिखा हुआ है।
We are now on WhatsApp. Click to join

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है- ‘आ गया मेरा बब्बर शेर ते थोड़ा भाई धक्क पाऊन, सोखा नहीं राह खाली करदे।’ इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘Watch Out’ 12 नवंबर यानी दिवाली के दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होने वाला है।