Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली Oyo होटल मौत मामले में पुलिस ने किया खुलासा

November 9, 2023

दिल्ली Oyo होटल मौत मामले में पुलिस ने किया खुलासा

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में ओयो होटल के कमरे से एक जोड़े के मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि पुरुष ने उसे मारने के बाद आत्महत्या कर ली थी। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी सोहराब (28) और लोनी निवासी आयशा (27) के शव 27 अक्टूबर को ओयो होटल के कमरे में पाए गए थे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्कीने कहा कि ‘‘पोस्टमॉर्टम जांच के दौरान, डॉक्टरों ने पाया कि महिला (आयशा) की मौत का कारण लिगेचर स्ट्रैंगुलेशन था और व्यक्ति (सोहराब) की मौत का कारण आत्महत्या था। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को रात 8.05 बजे किंग्स स्टे ओयो होटल में दो शवों के बारे में एक कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

डीसीपी ने कहा, ‘यह पाया गया कि सोहराब और आयशा ने दोपहर 1.02 बजे ओयो होटल में चेक इन किया था और चार घंटे के लिए कमरा बुक किया था।‘ जब वे बाहर नहीं आए तो शाम करीब 7:45 बजे होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने बीट कांस्टेबल को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया तो सोहराब नायलॉन की रस्सी से पंखे से लटका हुआ मिला। आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसकी गर्दन पर कुछ चोट के निशान थे।

डीसीपी ने कहा, ‘आयशा के बगल वाले बिस्तर पर आधे पेज का हाथ से लिखा (हिंदी में) सुसाइड नोट मिला, जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने एक साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया।‘ डीसीपी ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें