Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मूल के Tarun Gulati बन सकते हैं London के अगले मेयर

November 9, 2023

भारतीय मूल के Tarun Gulati बन सकते हैं London के अगले मेयर

लंदनः व्यवसायी तरुण गुलाटी ने लंदन का भारतीय मूल का पहला मेयर बनने की ख्वाहिश के साथ ब्रिटेन की राजधानी में मई 2024 में प्रस्तावित मेयर चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। गुलाटी (63) ने पिछले महीने अपनी जन्मभूमि भारत की यात्रा के दौरान यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि लंदन, जो पिछले 20 वर्षों से उनका घर है, एक अग्रणी वैश्विक शहर बना रहे और सभी लंदनवासी सुरक्षित एवं विकास के अवसरों से सशक्त महसूस करें।

We are now on WhatsApp. Click to join

लंदन में 21 सेंचुरी आइकन अवॉर्ड के सह-संस्थापक गुलाटी का मानना है कि पूरे लंदन में निम्न एवं मध्यम आय वाले परिवारों के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है और उन्हें उम्मीद है कि उनके विचार शहर के मतदाताओं को प्रभावित करेंगे, क्योंकि वह लंदन के पाकिस्तानी मूल के मेयर सादिक खान को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

गुलाटी ने कहा, कि मैं लंदन के मेयर के रूप में उन देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क और व्यापारिक संबंध बनाकर एकजुटता बढ़ाना चाहता हूं, जिनके प्रवासी लंदन में रहते हैं। मैं एक संपन्न लंदन का निर्माण करूंगा, विकास की दिशा में आ रही बाधाओं को दूर करूंगा और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें