Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग: सभ्यता आदान-प्रदान और वैश्विक विकास मंच आयोजित

November 9, 2023

पेइचिंग: सभ्यता आदान-प्रदान और वैश्विक विकास मंच आयोजित

हाल ही में, चीन के केंद्रीय पार्टी स्कूल ने देश की राजधानी पेइचिंग में सभ्यता आदान-प्रदान और वैश्विक विकास मंच का आयोजन किया। यह मंच तीन दिनों तक चला और “सभ्यता विरासत और आधुनिक विकास” विषय पर केंद्रित था।

इस मंच में तीन उप-मंच और एक गोलमेज सम्मेलन शामिल था। इनमें “चीन-यूरोप सभ्यता आदान-प्रदान और एक-दूसरे से सीखना”, “चीन-मध्य एशिया आधुनिकीकरण विकास और नेतृत्व निर्माण”, और “चीन-अरब सभ्यता विनिमय और आधुनिकीकरण विकास” पर चर्चा शामिल थी।

इस मंच का उद्देश्य “सभ्यताओं के टकराव” और “सभ्यताओं की श्रेष्ठता” के सिद्धांतों को पार करके विभिन्न सभ्यताओं के बीच गहरे आदान-प्रदान और संवाद को बढ़ावा देना है, और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक विचारों, प्रणालियों, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को एकीकृत करना है। साथ ही, इसका लक्ष्य समावेशिता, खुलेपन, सहयोग, जीत-जीत की स्थितियों और शांतिपूर्ण विकास पर आधारित एक सभ्य प्रणाली स्थापित करना था।

30 से अधिक देशों से आए राजनीतिक नेताओं, उद्यमियों, थिंक टैंक विशेषज्ञों, विद्वानों, सांस्कृतिक हस्तियों और चीन में स्थित राजदूतों सहित विभिन्न क्षेत्रों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने मंच में भाग लिया।

इस मंच के ढांचे के भीतर एक संबंधित कार्यक्रम के रूप में, विकासशील देशों में राष्ट्रीय शासन पर चौथा उच्च-स्तरीय थिंक टैंक मंच भी समवर्ती रूप से आयोजित किया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें