Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा ने नीतीश के महिला अपमान को लेकर किया धरना प्रदर्शन: ठाकुर

November 9, 2023

भाजपा ने नीतीश के महिला अपमान को लेकर किया धरना प्रदर्शन: ठाकुर

शिमला: हिमालच प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सीटीओ शिमला पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में अश्लीलता भरे शब्दों में यौन संबंधों पर बोलकर बुरी तरह घिर गए हैं। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता ने विधानसभा के अंदर माता-बहन के बारे ऐसी भाषा में बातें की जो बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि जो इंडिया गठबंधन के नेता झंडा लेकर घूम रहे हैं। जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति का खेल खेल रहे हैं। कुमार ने विधानसभा के अंदर जिस सभा में माता-बहनें मौजूद थीं कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा में गंदी बातें की। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं गठबंधन का एक भी नेता माता – बहनों पर दिए गए बयान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है।

डॉ. ठाकुर ने कहा की यह लोग भला क्या कर सकते हैं? यह घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी गिरती सोच को दर्शाता है लगातार यह लोग दुनिया में देश की बेइज्जती कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा श्री कुमार ने इस्तेमाल की है वह क्षमा योग्य नहीं है और इसके लिए उनका इस्तीफा देना ही होगा। देश की माताएं बहने उनको माफ नहीं करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री पुराने नेता है जो कई बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और इस प्रकार की गलती उनको शोभा नहीं देती है और इस गलती का कोई सुधार नहीं है माफी मांगने से कोई बच नहीं सकता। आने वाले समय में यह इस घमंडीया गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक भी बनने जा रहे हैं, सोचो कि उनकी सोच का देश पर क्या असर पड़ने जा रही है।

धरना प्रदर्शन में रूपा शर्मा, रमा ठाकुर, सीमा ठाकुर, प्रेम चौहान, कमलेश शर्मा, संगीता सूद, भारती सूद, सरोज ठाकुर, रजनी सिंह प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री अंजना शर्मा, जिलाध्यक्ष विनती शर्मा, संजू शर्मा, किरण बावा और बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें