Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों ने 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त

November 9, 2023

छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों ने 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अभी तक 66 करोड़ 33 लाख रुपए की अवैध धनराशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान कल तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है। साथ ही तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 करोड़ 36 लाख रुपए कीमत के 484 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 62 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन मंर राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें