Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp पर आया नया प्राइवेसी फीचर, कोई नहीं पता कर पाएगा आपकी लोकेशन

November 10, 2023

WhatsApp पर आया नया प्राइवेसी फीचर, कोई नहीं पता कर पाएगा आपकी लोकेशन

 

नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए बदलाव करती रहती है,जो हमारे बहुत काम आता है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप ने एक नया ‘प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स’ (Protect IP Address in Calls) ऑप्शन ऐड किया है, जो कॉल पर अन्य पार्टीज से आपकी लोकेशन को हाइड (Location Hide) में मदद करता है.

प्राइवेसी और सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करता है नया फीचर:
आईपी एड्रस में ऐसी जानकारी हो सकती है जिसके बारे में हमारे कुछ सबसे अधिक प्राइवेसी-जागरूक यूजर्स ध्यान रखते हैं, जैसे ब्रॉड ज्योग्राफिकल लोकेशन या इंटरनेट प्रोवाइडर आदि. कंपनी के अनुसार, यह नया फीचर प्राइवेसी और सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करता है जो विशेष रूप से उनके सबसे अधिक प्राइवेसी के प्रति जागरूक यूजर्स के लिए तैयार है।

एंड-टू-एंड हैं वाट्सऐप कॉल:
कॉल रिलेइंग का उपयोग करते समय कंपनी ने जिक्र किया कि यूजर्स को कॉल की क्वालिटी कम हो सकती है और इस बात पर भी जोर दिया कि “वाट्सऐप पर आपकी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं. कोई भी, यहां तक ​​कि वाट्सऐप भी उन्हें नहीं सुन सकता है।

ये भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें