Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग:मैं आपदाग्रस्त क्षेत्रों और लोगों के बारे में चिंता करता हूं

November 13, 2023

शी चिनफिंग:मैं आपदाग्रस्त क्षेत्रों और लोगों के बारे में चिंता करता हूं

10 नवंबर की सुबह पेइचिंग के मनथोकोउ क्षेत्र में स्थित मियाओफेंगशान जातीय स्कूल में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ड्यूटी के दौरान मारे गए शहीदों के परिवारों के साथ-साथ बाढ़ की रोकथाम और आपदा राहत, आपातकालीन बचाव में भाग लेने वाले जमीनी स्तर के सीपीसी पार्टी सदस्यों, राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों के कर्मचारी और स्वयंसेवकों के प्रतिनिधियों के प्रति सौहार्दपूर्वक संवेदना व्यक्त की।

शी चिनफिंग ने कहा कि बाढ़ और आपदा राहत के खिलाफ इस लड़ाई में, जमीनी स्तर के पार्टी सदस्य और कार्यकर्ता सबसे आगे हैं और उनमें अपनी जिम्मेदारियां लेने का साहस है। समाज के विभिन्न जगतों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से इस में भाग लिया और प्रेमपूर्वक योगदान दिया।

यह समाजवादी व्यवस्था के उल्लेखनीय लाभों को प्रदर्शित करता है, जब एक पक्ष संकट में होता है, तो हर तरफ से समर्थन मिलता है। और देश भर के लोगों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने की भावना को प्रदर्शित भी किया गया। इस के दौरान बहुत प्रभावित कहानियां मौजूद हैं। बाढ़ से लड़ने और बचाव कार्यों में सीपीसी के कई सदस्य मारे गए। हमें उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके वीरतापूर्ण कार्यों का जोरदार प्रचार करना चाहिए। और उनके परिवारों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें