Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान राम के बाद अब मां लक्ष्मी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का बेतुका बयान, दिवाली पर की पत्नी की पूजा

November 13, 2023

भगवान राम के बाद अब मां लक्ष्मी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का बेतुका बयान, दिवाली पर की पत्नी की पूजा

नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों मे रहते हैं। दिवाली पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने मां लक्ष्मी पर विवादित पोस्ट किया है जिसको लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर लिखा कि दुनिया में पैदा होने वाले सभी बच्चे, दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख के साथ पैदा होते हैं तो मां लक्ष्मी के 4 हाथ कैसे? इसी के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली पर अपनी पत्नी की पूजा की।

 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर अपनी पत्नी की पूजा करते हुए की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।

 

मौर्य के इस ट्वीट की लोग काफी निंदा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मंत्री अपनी मर्यादा से बाहर हो रहे हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना यह अपनी शान समझते हैं। बता दें कि इससे पहले मौर्य भगवान राम, रामचरितमानस और ब्राह्मणों को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं, इसको लेकर उनपर एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें