Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिंग जोंगली ने छठे पेरिस शांति मंच और संबंधित गतिविधियों में लिया भाग

November 13, 2023

तिंग जोंगली ने छठे पेरिस शांति मंच और संबंधित गतिविधियों में लिया भाग

फ़्रांस के निमंत्रण पर चीन की एनपीसी की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष तिंग जोंगली ने 10 से 11 नवंबर तक छठे पेरिस शांति मंच में भाग लिया और “वन प्लैनेट: पोलर समिट” में भाषण दिया। तिंग जोंगली ने कहा कि ध्रुवीय वार्मिंग और जैव विविधता को नुकसान जैसे मुद्दों ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान को गहरा करना चाहिए और ध्रुवीय वैज्ञानिक अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण और संसाधन संरक्षण में सहयोग को मजबूत करना चाहिए।

सभी पक्षों को एक निष्पक्ष, उचित और व्यवस्थित ध्रुवीय अंतर्राष्ट्रीय शासन प्रणाली का निर्माण करना चाहिए, सामान्य लेकिन विभेदित जिम्मेदारियों के सिद्धांत का पालन करना चाहिए और ध्रुवीय जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त रूप से प्रतिक्रिया देनी चाहिए। चीन मानव साझा भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा का अभ्यास करना जारी रखेगा, ध्रुवीय परिवर्तनों के कारण उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करेगा और ध्रुवीय क्षेत्रों में शांति, स्थिरता और सतत विकास बनाए रखेगा।

तिंग जोंगली ने वैश्विक अनुकूलन लक्ष्यों पर पेरिस शांति मंच के सेमिनार में भी भाग लिया और फ्रांसीसी उप सीनेट अध्यक्ष, नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष और नेशनल असेंबली के फ्रांस-चीन मैत्री समूह के अध्यक्ष आदि लोगों से मुलाकात की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें