Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली पर जलाए गए पटाखों की चपेट में आने से 50 लोगों की आँखों को पहुंची चोट

November 13, 2023

दिवाली पर जलाए गए पटाखों की चपेट में आने से 50 लोगों की आँखों को पहुंची चोट

हैदराबाद : हैदराबाद और बाहरी इलाके में दिवाली समारोह के दौरान कम से कम 50 लोगों की आंखों में चोटें आई हैं। सरकारी सरोजनी देवी नेत्र अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि कल रात से 50 लोगों को अस्पताल लाया गया है, इनमें ज्यादातर किशोर हैं। इनमें से 45 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोग अस्पताल में ही रहे और उनका ऑपरेशन किया गया।

बड़ा हादसा:पंजाब में विश्वकर्मा पूजा के दिन आपस में टकराई 100 गाड़ियां, पढ़े पूरी खबर

मेहदीपट्टनम स्थित अस्प ताल में कतार में लगे घायलों में से अधिकतर की उम्र 15 से 17 साल के बीच थी। जहां कुछ लोग पटाखे फोड़ते समय घायल हो गए, वहीं अन्य लोग उनके पास जलाए गए पटाखों की चपेट में आ गए। हैदराबाद पुलिस ने सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि वाले पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन कई जगहों पर आतिशबाजी सोमवार तड़के तक जारी रही।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त संदीप शांडिलिया ने एक अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अधिसूचना के मुताबिक आदेश 12 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू रहेंगे।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें