Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी शैली का आधुनिकीकरण अनोखा और अभूतपूर्व : पाक पीएम 

November 13, 2023

चीनी शैली का आधुनिकीकरण अनोखा और अभूतपूर्व : पाक पीएम 

चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल में चीन की यात्रा पर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर के साथ साक्षात्कार किया। इस मौके पर अनवर-उल-हक काकर ने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण अनोखा और अभूतपूर्व है। तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भाषण दिया। इससे मैंने उनका विश्वास देखा। उन्होंने विभिन्न देशों से हाथ में हाथ डालकर आगे बढ़ने की अपील की। आशा है कि पाकिस्तान बेल्ट एंड रोड के सह निर्माण में महत्वपूर्ण साझेदार बनेगा।

काकर ने कहा कि अमेरिका, यूरोप, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका के प्रतिनिधियों ने तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लिया। मुझे वास्तव में अहसास है कि वैश्विक संपर्क की परिकल्पना साकार हो रही है। यह अभूतपूर्व है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें